फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-बाइक भिड़ंत में महिला समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। थाना क्षेत्र के बीरमपुर में वहिदानगर-मतेथू मार्ग पर मंगलवार को दोपहर कार और बाइक भिड़ंत में विजय गिरी (35), सत्यम गिरी (24), प्रियंका गिरी (25) निवासी चौथार-सुरियावां घायल हो गए। जानकारी पर पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने विजय गिरी, सत्यम गिरी को जिला अस्पताल ज्ञानपुर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

दुर्घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि तीनों एक ही बाइक से सेमराध स्थित रिश्तेदारी में गए थे जहां से लौट रहे थे। बीरमपुर कंपोजिट विद्यालय के पास पहुंचने पर आश्रम पद्धति स्कूल मोड़ से कार आ रही थी और बाइक-कार में भिड़ंत होने से वह बाइक समेत गिर कर घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक सुरियावां विश्वजीत राय ने कहा कि दुर्घटना की जानकारी होने पर बाइक सवार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर कार को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें