उन्होंने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस बार भी तीन दिन के महोत्सव में सांस्कृतिक, सामाजिक कार्यक्रमों का संगम होगा। पहले दिन 15 मई को प्रातः योगाभ्यास से महोत्सव का शुभारंभ होगा जो तीनो दिन चलेगा। इसी दिन सायं स्थानीय कलाकारों एवं स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक संध्या होगी।
अगले दिन 16 मई को सुबह 6 बजे अभयनपुर मैदान से मैराथन दौड़ होगी जो संदीप पैलेस गोपीगंज जाकर समाप्त होगी। 16 मई को ही सायं राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवियों से सजी अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा।
अंतिम दिन 17 मई को सायं 7:30 बजे बॉलीवुड नाइट के साथ भव्य समापन समारोह होगा। समापन समारोह में बालीवुड नाईट में कई कलाकार आ रहे हैं। सचिव डाॅ.एके गुप्ता ने कहा कि खेल भी महोत्सव का हिस्सा होते रहे हैं, लेकिन इस वर्ष अत्यधिक गर्मी को देखते हुए खेलों को स्थगित कर दिया गया है। बताया कि कार्यक्रमों में कोई प्रवेश शुल्क नहीं है। वार्ता में आरसी त्रिपाठी, जाबिर अंसारी, मुन्ना पाल आदि रहे।