फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सोलर केबल को काट ले गए चोर, 300 घरों की आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
जल जीवन मिशन हुसैनीपुर का केबल काट ले गए चोर। संवाद
विज्ञापन
महराजगंज। औराई कोतवाली क्षेत्र के हुसैनीपुर स्थित नमामि गंगे परियोजना के तहत बने जल निगम की सोलर केबल को बृहस्पतिवार की रात चोरों ने काट लिया। जिससे बाजार समेत गांव के 300 घरों की हर घर नल, हर घर जल की सप्लाई बाधित हो गई।
विज्ञापन

औराई कोतवाली के हुसैनीपुर गांव में नमामि गंगे परियोजना के तहत जल निगम की ओर से पेयजल टंकी सप्लाई की गई है। इसके तहत हर घर नल-जल की सप्लाई की जाती है। जल निगम के ऑपरेटर संतोष सिंह ने बताया कि सुबह उन्हें जानकारी मिली कि गांवों में घरों में पेयजल की सप्लाई नहीं हो रही है। ऐसे में जब मौके पर जाकर देखा गया तो चोरों ने कई जगहों से केबल कटा हुआ था। वहीं हाईमास्ट लाइट भी गिरा हुआ था। चोर करीब 100 मीटर केबल चुरा ले गए थे। बताया कि इसकी शिकायत उन्होंने 112 से करते हुए उच्चाधिकारियों को दी। इस बीच केबल चोरी होने से करीब 300 घरों की पेयजल आपूर्ति बाधित रही। लोग हैंडपंप से पानी लेकर अपना काम चलाए।
एक्सईएन राजबली ने बताया कि इसकी सूचना संबंधित कार्यदायी संस्था को दी गई। उनके स्तर से ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज कराकर नई केबल लगाई जाएगी। जिससे आपूर्ति जल्द चालू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें