फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मां सीता और लक्ष्मण के साथ वनवास पर निकले प्रभु श्रीराम

विज्ञापन
ज्ञानपुर नगर की रामलीला में मंचन करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नगर के केएनयू में आयोजित प्राचीन रामलीला में बृहस्पतिवार को श्रीराम विवाह और राम वन गमन लीला का मंचन हुआ। रामलीला मैदान में कलाकारों के जीवंत अभिनय ने लोगों को मोहित किया। प्रभु श्रीराम के धनुष तोड़ने के बाद महाराज जनक अयोध्या में राजा दशरथ के यहां बुलावा भेजते हैं। श्रीराम व मां सीता के विवाह के प्रस्ताव के बाद राजा दशरथ पूरी प्रजा के साथ अयोध्या पहुंचते हैं। जहां प्रभु श्रीराम के साथ लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का भी विवाह होता है। अयोध्या लौटने के बाद कुछ ही दिनों में मंथरा के भड़काने पर कैकेयी कोप भवन जाकर श्रीराम के लिए 14 साल का वनवास मनाती है। इस बीच दशरथ उन्हें मनाने का प्रयास करते हैं, लेकिन वे नहीं मानती। राम के साथ मां सीता और लक्ष्मण भी वनवास के लिए निकलते हैं। आगे श्रीराम व केवट के बीच नाव उतराई को लेकर संवाद होता है। कलाकारों के सजीव अभिनय से दर्शक भावविभोर हो गए। राम विवाह के मनोहारी दृश्य से पूरा पंडाल जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। मौके पर आनंद श्रीवास्तव, कैलाशपति शुक्ला, तेगा सिंह, अतुल श्रीवास्तव, देवी प्रसाद गुप्ता, आनंद कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें