चौरी। थानाक्षेत्र के भकोड़ा रेलवे फाटक के पास स्थित इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में सेंध लगाकर सोमवार की रात चोरों ने हजारों का सामान पार कर दिया। तहरीर पर पुलिस ने स्थलीय निरीक्षण कर वापस लौट गई। डीह कोइरान निवासी संजय पटेल रेलवे फाटक रोड के किनारे बने एक मकान में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाकर जीविकोपार्जन करते हैं। दुकान को बंद कर संजय देर शाम बंद कर घर चले गए और रात में मौका देखकर चोर दुकान की दीवार में सेंध लगाकर इन्वर्टर, बैटरी, डीजे मशीन, माइक सहित हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
सुबह जानकारी होने पर दुकानदार जब दुकान पर पहुंचा तो दीवार में लगी सेंध और गायब सामानों को देख सकते में पड़ गया। चार माह पहले भी उसी स्थान पर चोरों ने आधा दर्जन दुकानों के शटर तोड़कर लाखों का सामान उड़ा दिया था, लेकिन पुलिस उसका खुलासा अभी तक करने में नाकाम रही है। तब तक देर रात चोरों ने पुन:पुलिस को चुनौती दे दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र में बढ़ी चोरी की घटनाएं चिंता बढ़ा रही है। पूर्व में हुई चोरी के बाद रात में उसी स्थान को चिह्नित कर घटना को अंजाम दिया। गोपालपुर, पुलिस चौकी के पास हुई चोरी पुलिसिया कार्यप्रणाली को संदेह में ला दिया है कि सांप-छछुंदर का खेल रच रहे चोरों के खिलाफ पुलिस क्यों कदम नहीं उठा रही है। क्षेत्रवासियों ने दो दिन में घटनाओं का खुलासा पुलिस नहीं कर सकी तो क्षेत्रवासी पुलिस अधीक्षक से मिलकर अपना दर्द बयां करेंगे। सीओ भदोही भूषण वर्मा ने कहा कि चोरों के खिलाफ पुलिस सक्रिय है।