फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: शिवालय में देर रात तक लगी भक्तों की कतार, 1.75 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सावन के तीसरे सोमवार को जनपद के प्रमुख शिवालयों में भीड़ रही। भोर से देर रात तक मंदिरों में श्रद्धालु दर्शन-पूजन करने के लिए जुटे रहे। जिला व पुलिस प्रशासन के अनुसार तीसरे सोमवार को 1.75 लाख श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दर्शन पूजन किया। रविवार की देर रात से ही प्रमुख शिवालयों में कांवडि़यों की कतारें लग गईं थीं। भोर में मंदिर का कपाट खुलते ही हर-हर महादेव का जयघोष शुरू हो गया। इसके बाद से देर रात तक अनवरत दर्शन पूजन का क्रम जारी रहा। ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में भी भीड़ रही।
विज्ञापन

शाम को अर्धनारीश्वर स्वरूप का शृंगार
जिले के प्रमुख शिवालय ज्ञानपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर, तिलेश्वर नाथ महादेव मंदिर, सेमराधनाथ मंदिर में देर शाम सात बजे महादेव का अर्धनारीश्वर स्वरूप का शृंगार किया गया। वहीं, चौरी पल्हैया कोम के ओदारनाथ महादेव मंदिर, कबूतर नाथ, गोपेश्वर महादेव, सिद्धेश्वर महादेव, मनकामेश्वर महादेव, जोगीबीर, जागेश्वर महादेव, पांडवानाथ में शाम को विशेष आरती हुई।
खाटू श्याम के रूप का हुआ शृंगार
गोपीगंज में बडे शिव मंदिर पर महादेव का खाटू श्याम के रूप में शृंगार किया गया। अलौकिक स्वरूप का दर्शन करके श्रद्धालु निहाल हो गए। आचार्य शरद पांडेय ने बताया कि बेल पत्र, दूध, भाग, धतूरा, फूल से जलाभिषेक करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन



इनसेट:
कहां कितने श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
हरिहर नाथ मंदिर - 35 हजार
बडे शिव मंदिर - 40 हजार
तिलेश्वर महादेव - 35 हजार
बाबा सेमराध नाथ - 45 हजार
अन्य शिव मंदिर - 20 हजार
नोट: आंकड़ा मंदिर समिति की तरफ से अनुमानित है।



मंडलायुक्त और आईजी ने कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण
कौलापुर। सावन के तीसरे सोमवार पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल बालकृष्ण त्रिपाठी तथा पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र आरपी सिंह ने जंगीगंज क्षेत्र का निरीक्षण किया। साथ में एसपी शुभम अग्रवाल भी मौजूद रहे। कांवड़ यात्रा रूट पर यातायात व्यवस्था, ट्रैफिक डायवर्जन प्वाइंट, कांवड़ शिविरों, वाहन पार्किंग के चिन्हित स्थानों, बैरिकेटिंग, चेतावनी/सांकेतिक बोर्ड और मेडिकल कैंप स्थलों को देखा। कर्मचारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें