फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सरकार की मंशा हर हाथ को काम मिले, कोई बेरोजगार न रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नगर के पटेल नगर स्थित चित्रांगन लॉन में सोमवार को आकांक्षा हाट कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसमें विभिन्न विभागों ने स्टॉल के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण की प्रगति को प्रस्तुत किया। समूह की महिलाओं की तरफ से तैयार किए प्रोडक्ट्स आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन

औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर, औराई ब्लॉक प्रमुख बृजमोहन मिश्र विकास, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा और डीएम शैलेश कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर आकांक्षा हाट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह हाट हमारी पारंपरिक विरासत और स्थानीय हुनर को नई पहचान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे ग्रामीण महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा। जिला प्रशासन स्थानीय शिल्पकारों, महिला स्व-सहायता समूहों , उद्यमियों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को नई ऊंचाइयां देने के लिए प्रतिबद्ध है। औराई ब्लॉक प्रमुख ने आमजनों से अपील किया कि दिवाली जैसे त्यौहार विशेष में दीदियों द्वारा तैयार किए दीयों का अधिक से अधिक उपयोग करें ताकि उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिले। सरकार की मंशा है कि हर हाथ को काम मिले। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी ने कहा कि आकांक्षा हाट स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन रहा है, जिससे रोजगार और स्वावलंबन के अवसर बढ़ रहे हैं। इस मौके पर सीडीओ बाल मुकुंद शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें