फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानपुर रोड स्टेशन का नाम बदलकर गोपीगंज करने की उठी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। आल इंडिया कारपेट मैनुफैक्चरर्स एसोसिएशन (एकमा) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन का नाम गोपीगंज करने की मांग की है। मांग पत्र मुख्यमंत्री को भेज कर अध्यक्ष ओएन मिश्र ने उन्हें भदोही जिले की महत्ता, यहां के कालीन उद्योग तथा भौगोलिक स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन गोपीगंज में होते हुए भी उसका नाम ज्ञानपुर रोड है जिसे बदला जाना चाहिए।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा कि जनपद में दो प्रमुख रेलवे स्टेशन हैं। भदोही और ज्ञानपुर रोड। जनपद से देश के कुल कालीन निर्यात का 50 प्रतिशत निर्यात होता है। संयोग से ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन गोपीगंज कस्बे में है। यह नाम अंग्रेजों के समय से चला आ रहा है। बताया कि जिले में ज्ञानपुर तो है लेकिन ज्ञानपुर रोड नहीं है। चूंकि गोपीगंज जनपद का प्रमुख कालीन उत्पादन और निर्यात केंद्र है, इसलिए रेलवे स्टेशन की पहचान गोपीगंज के नाम से होनी चाहिए। बाहर से जनपद आने वाले लोग ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर उतर कर परेशान होते हैं क्योंकि ज्ञानपुर रोड का नाम किसी को नहीं पता होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें