फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में ईंधन की समस्या नहीं, विपक्ष फैला रहा अफवाह : सोहनलाल

विज्ञापन
भाजपा के स्थापना दिवस पर अमिलौर में बोलते राज्य मंत्री सोहनलाल श्रीमाली। स्रोत संगठन
विज्ञापन
गोपीगंज। उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहनलाल श्रीमाली ने कहा कि जब वैश्विक स्तर पर अस्थिरता है, खाड़ी देशों में युद्ध चल रहा है।
विज्ञापन

इस विपरीत परिस्थिति में भी शुरुआती हड़बड़ाहट और विपक्ष की ओर से फैलाए जा रहे अफवाह को छोड़ दिया जाए तो वर्तमान में देश में ईंधन की कोई समस्या नहीं है। वे भाजपा के स्थापना दिवस पर चल रहे साप्ताहिक कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को गोपीगंज मंडल अमिलौर गांव में आयोजित चौपाल को लोगों को संबोधित कर रहे थे।
बताया कि दूसरे देशों में पेट्रोल-डीजल, गैस सिलिंडर लेने का मानक तय कर दिया गया है। लॉकडाउन तक की स्थिति हो गई है। वहीं, देश में उल्टे उत्पाद शुल्क को कम किया गया।
विज्ञापन

देश हो या प्रदेश रक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, रेल, सड़क, पुल, बिजली, कृषि, व्यापार, उद्योग, विज्ञान सहित सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। उन्होंने जिले में चल रहे विकास कार्यों को भी गिनाया। चौपाल को पूर्व जिला महामंत्री रमेश पांडेय ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अश्वनी अग्रवाल व संचालन संचालक मंडल महामंत्री राहुल चौबे ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रवीण जायसवाल, लोकपति चौबे, महेश गौतम, किशन दुबे, अरविंद गौतम, अंकित सिंह, आसाराम, राजेश शुक्ला, रमेश, पान कुमारी, कमलेश आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें