फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नाविक के बेटे का सीसीएल में चयन, मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण

विज्ञापन
क्रिकेटर अंतरिक्ष निषाद।
विज्ञापन
कौलापुर। बेरासपुर निवासी नाविक महेश निषाद के 11 वर्षीय पुत्र अंतरिक्ष निषाद का चयन चैंपियन क्रिकेट लीग (सीसीएल) के लिए हुआ है। वे अपनी प्रतिभा की बदौलत सीसीएल में निशुल्क ट्रेनिंग प्राप्त करेंगे। पिता ने जिला स्टेडियम में प्रशिक्षण का वीडियो सोशल मीडिया अपलोड किया था। उसे देखकर सीसीएल टीम ने संपर्क करके ट्रायल के लिए बुलाया। पिता महेश निषाद के अनुसार चार ओवर की जगह केवल एक-एक ओवर की गेंदबाजी और बल्लेबाजी को देखकर सीसीएल ने ऑलराउंडर खिलाड़ी के रूप में उनके बेटे का चयन किया। अंतरिक्ष जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर में क्रिकेट का प्रशिक्षण लेते हैं। अंतरिक्ष के पिता महेश निषाद और माता सावित्री निषाद दोनों दिव्यांग हैं। वहीं, दादा श्याम बिहारी और दादी सूर्य मणि देवी भी दिव्यांग हैं। अंतरिक्ष दो भाई और बहन में बड़ा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें