भदोही। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिपरी में बीती रात चोरों ने एक मोबाइल दुकान की खिड़की के सहारे घुस कर लगभग 60 हजार रुपयों के इलेक्ट्रानिक्स सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सामान में लैपटाप, प्रिंटर, लेमिनेशन मशीन के अलावा एसेसरीज हैं। दुकानदार पंकज सिंह से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्रात: मौका मुआयना किया।
पंकज सिंह की पिपरी में दुकान है। घर थोड़ी ही दूर पर है। रात को दुकान बंद कर घर चले जाते हैं। सुबह जब वे दुकान खोलने आए तो खिड़की का दरवाजा खुला देख चोरी का आभास हुआ। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। सूचना पर धौरहरा पुलिस ने मौका मुआयना किया। तहरीर के आधार पर पड़ताल कर रही है। उन्होंने बताया कि दुकान में रखा लैपटाप, प्रिंटर व लेमिनेशन मशीन गायब है। बताया चोरी गए सामान लगभग 60 हजार के हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।