फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरलाकिंग सड़क निर्माण की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
वहिदानगर। कोइरौना थानाक्षेत्र के ओझापुर गांव में तालाब की भूमि पर हो रहे इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण की जांच बृहस्पतिवार को कानूनगो कौशलेश श्रीवास्तव ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंच कर की। इस पर निर्माण कार्य रुकवा दिया गया, लेकिन अधिकारियों के वापस होते ही निर्माण पर फिर शुरू हो गया।
विज्ञापन

बताते हैं कि गांव निवासी सुशील पांडेय, हरिओम ओझा ने तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र एसडीएम को देकर तालाब की भूमि पर हो रहे निर्माण को रोकने की मांग की गई। आरोप रहा कि गाटा संख्या 42 रकबा 0.169 हेक्टेयर है, जिसके पूर्वी एवं उत्तरी छोर से होते हुए पश्चिमी छोर तक इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। चकमार्ग संख्या 92 पर निर्माण का आदेश कराकर प्रधान 42 नंबर पर निर्माण शुरू करा दिया गया। जबकि उसी मामले को लेकर ग्राम प्रधान सुनील तिवारी, पूर्व प्रधान लालबहादुर हरिजन ने समर्थकों के साथ मुख्यालय पहुंच कर बृहस्पतिवार को मनबढ़ों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने की शिकायत पर धरना-प्रदर्शन मुख्यालय पर किया। आरोप लगाया कि जो लोग बाधा डाल रहे हैं, वही लोग लगभग 10 बीघे से अधिक नजूल की भूमि पर काबिज हैं। पहले उसकी जांच हो। जांच स्थल पर चौकी प्रभारी सुशील त्रिपाठी, एसआई आद्या प्रसाद आदि भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें