सीतामढ़ी। कोइरौना थाना अंतर्गत कटरा पुलिस चौकी क्षेत्र के कटरा बाजार में मंगलवार की रात चोरों ने आभूषण रिपेयरिंग की दुकान का ताला तोड़ कर 20 हजार के सामान उड़ा दिए। बाजार निवासी ओमप्रकाश केशरवानी आभूषण की दुकान चलाते हैं। मंगलवार की शाम लगभग आठ बजे दुकान बंद कर वह घर चले गए। देर रात मौका देखकर चोर दुकान का ताला तोड़कर कीमती सामान उठा ले गए।
बुधवार की सुबह पड़ोसी दुकानदारों ने ताला टूटने की जानकारी ओमप्रकाश को दी। दुकान खोलकर अंदर देखा तो आलमारी टूटी मिली और आभूषण बनाने के बाद निकले आभूषणों की कटिंग चोरों के हाथ लगे, जिसकी कीमत लगभग 20 हजार आंकी गई है। सूचना पर चौकी प्रभारी मो. सगीर मौके पर पहुंचे थे।