दुर्गागंज। दमगड़ा-धनऊपुर मार्ग पर बुधवार को मवेशियों से भरा वाहन छोड़कर चालक-खलासी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मवेशियों को गोशाला भेज दिया।
तस्कर मवेशियों को वाहन पर लादकर जा रहे थे। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए तालाब किनारे वाहन को खड़ा कर दिया। काफी देर से खड़े वाहन की सूचना लोगों ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंचे एसएचओ रामजी यादव ने बेतरतीब ढंग से लादे गए तीन बैल को उतरवाकर गोशाला भेजा और वाहन को थाने ले गए। पूर्व के दिनों में भी जौनपुर, प्रयागराज और भदोही को जोड़ने वाली सड़कों का उपयोग तस्करों के करने से मामला तूल पकड़ा था। उच्चाधिकारियों की सख्ती पर तस्करी का खेल कुछ ही दिन रुका, लेकिन इन दिनों पुन:शुरू हो जाने से बिचौलिए भी लाल हो रहे हैं। दुर्गागंज थानाध्यक्ष रामजी यादव ने कहा कि तस्करों के खिलाफ गश्त बढ़ाकर कार्रवाई की जाएगी।