लालानगर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के हरदेवपुर गांव निवासी पिंकू शुक्ला (27) पुत्र सुभाष शुक्ला ने बृहस्पतिवार की रात अबूझ हाल में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों ने बताया कि देर शाम पिंकू खाना खाने के बाद सोने चला गया। सुबह जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजन उसे जगाने गए। काफी देर बाद किसी तरह दरवाजा खोलकर देखा गया तो वह आंगन में लगी जाली से झूलता मिला। शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के इकलौते संतान होने से परिजनों सहित गांव में शोक की लहर व्याप्त रही। पिता के बाहर रहने से वह मां और बहन के साथ घर पर रहता था। कोतवाली कृष्णानंद राय ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण सामने आ सकेगा।