महाराजगंज। औराई थानाक्षेत्र के इटवा गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम कनेक्शन जोड़ते समय करंट लगने से संदीप यादव (24) पुत्र अमरजीत यादव की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
गांव स्थित कालीन कारखाने में लगा इन्वर्टर काम नहीं कर रहा था। बिजली गुल होने के बाद संदीप यह कहते हुए कनेक्शन ठीक करने लगा कि जब तक बिजली आएगी, तब तक वह इन्वर्टर को ठीक कर लेगा, लेकिन तब तक बिजली आ गई और वह करंट की चपेट में आकर तड़पने लगा। परिजन उसे इलाज के लिए वाराणसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव लेकर घर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। सीओ लेखराज सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी नहीं है।