फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन कर कांग्रेसियों ने रोकी ट्रेन

Fri, 13 Mar 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन वापस लेने, शिवगंगा, कामायनी एक्सप्रेस ठहराव की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पड़ाव से जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


जीटी रोड चौराहा को आधे घंटे से अधिक  समय तक जाम किया, इसके बाद ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पहुंचकर इलाहाबाद-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन रोककर प्रदर्शन किया। कांग्रेसजनों को धरना-प्रदर्शन, सड़क और रेल जाम करने से आवागमन बाधित रहा। कार्यकर्ताओं को हटाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।


इसके बाद कांग्रेसजनों ने जिला प्रशासन को पांच सूत्री और रेल प्रशासन को तीन सूत्री मांगाें का ज्ञापन सौंपा। दोपहर 12 बजे नगर के पड़ाव पर जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रा के नेतृत्व में एकजुट हुए जिलेभर के कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी जुलूस निकालकर मुख्य चौराहा जीटीरोड पर पहुंचे और सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन


 केंद्र की भाजपा एवं प्रदेश की सपा सरकार के खिलाफ जमकर नाराजगी जाहिर की। सड़क जाम की खबर पाकर तहसीलदार विजय नारायण सिंह मौके पर पहुंच गए।

 कांग्रेसियों ने उन्हें पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसके बाद कांग्रेस का काफिला सदर मोहाल, अंजही मोहाल होते हुए ज्ञानपुर रोड स्टेशन पहुंचा। जहां रेलवे ट्रैक पर विरोध प्रदर्शन करते हुए ट्रेन का इंतजार करने लगे। इलाहाबाद से वाराणसी के लिए जा रही पैसेंजर ट्रेन को रोक दिया।

और देर तक भाषण दिया। मौके पर स्टेशन मास्टर नागेंद्र बहादुर यादव को तीन सूत्री मांगो का ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष सुरेशचंद्र उपाध्याय, ब्रह्मदेव तिवारी, दीनानाथ दुबे, उमापति मिश्र, रामाशीष दुबे, रामश्रृंगार पाठक, संजीव दुबे, रत्नेश मिश्र, राजेश पांडेय, माबूद खां, सुनील कुमार, रामेश्वर, आनंद उपाध्याय, शारदा सरोज, सतीश चौबे, नीरज मिश्र, श्रीधर, रामश्रय, गुलजारी लाल आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें