जय सेबरी मिशन मुसहर समाज के बैनर तले जिले भर के वनवासियों ने बृहस्पतिवार को विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। डीएम को पत्रक देकर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की।
संगठन के लालजी प्रधान और लाल साहब के नेतृत्व में पहुंचे मुसहरों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही तमाम योजनाओं का लाभ मुसहर जाति के लोगों को नहीं मिल पा रही है। पेयजल, आवास, पहचान पत्र, राशन कार्ड, पेंशन की सुविधा, पट्टा आदि नहीं किया गया है।
योजनाओं का लाभ न मिलने से उनके समाज की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। 23 फरवरी को दरवांसी निवासी कलेक्टर मुसहर के मौत के मामले में सरकारी मुआवजा दिलाने की मांग की। डीएम से सरकारी सुविधाओं का लाभ दिलाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में जोखेलाल, राधेश्याम, दिनेश, दूधनाथ, अशोक, सोमारू, गुड्डू, रामधनी, गुंडे, छटंकी आदि मौजूद रहे।