फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: शाम चार से भोर के चार बजे तक हर दो घंटे में दो डिग्री कम हो रहा तापमान

विज्ञापन
सुबह के समय छाए कोहरा में लाईट जलाकर जाते वाहन। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जनपद में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। शाम चार से भोर के चार बजे तक हर दो घंटे में दो डिग्री तापमान कम हो रहा है। वहीं, सुबह छह से दोपहर दो बजे तक आठ घंटे में औसतन 1.5 डिग्री तापमान बढ़ रहा है। जिले में लगातार दूसरे दिन भी न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इस कारण गलन से लोग परेशान रहे। अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री रहा। दिन-रात के तापमान में 13 डिग्री का अंतर है। 11 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा से लोग कांप रहे हैं। मंगलवार को धूप जरूर निकली, लेकिन हवा के कारण बेअसर रही।
विज्ञापन

मंगलवार के दिन की शरुआत सुबह घने कोहरे से हुई। दृश्यता 15 मीटर रही। सुबह 11 बजे तक कोहरे रहा। सुबह 11.30 बजे धूप निकली। दोपहर तक धूप-छांव के लुकाछिपी का खेल चलता रहा। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि जिले में आने वाले चार दिन तक कोल्ड डे रहेगा। पछुआ हवा में आई नमी के कारण कोहरा पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस तरह तापमान में हो रहा उतार-चढ़ाव
रात 12 बजे : 11.5 डिग्री
रात दो बजे : 8.3 डिग्री
भोर चार बजे : 6.4 डिग्री
सुबह छह बजे : 7.7 डिग्री
सुबह आठ बजे : 9.1 डिग्री
सुबह 10 बजे : 13.7 डिग्री
दोपहर 12 बजे: 16.7 डिग्री
दोपहर दो बजे : 19.2 डिग्री
शाम चार बजे : 15.3 डिग्री
शाम छह बजे : 13.2 डिग्री
रात 8 बजे 13.0 डिग्री
रात 10 बजे 11.0 डिग्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें