भदोही जिले में युवती से एक युवक छेड़खानी करता है। जिसकी शिकायत लेकर पीड़िता थाने पहुंची। उसका आरोप है कि थाने से उसे भगा दिया गया। वहां दरोगा द्वारा उसे कहा गया कि तुम्हारे साथ ऐसा ही होगा। इसका वीडियो वायरल होने पर दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया और छेड़खानी करने वाले युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।
Bhadohi News: जिले की कोतवाली के एक गांव निवासी युवती से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। आरोप है कि युवती से एक युवक छेड़खानी करता है। जिसकी शिकायत लेकर युवती अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंची तो वहां पुलिस द्वारा उसे वीडियो बनाने वाली लड़की बताकर भगा दिया गया। मामले का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। वहीं संबंधित दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
कोतवाली के एक गांव निवासी युवती ने आरोप लगाया कि संदीप यादव उसके साथ अक्सर छेड़खानी करता है। आरोप है कि इस मामले में जब वह अपनी मां के साथ कोतवाली में शिकायत करने गई तो वहां थाने पर मौजूद दरोगा द्वारा उनकी बात नहीं सुनी गई और कहा गया कि वीडियो बनाती हो तो तुम्हारे साथ ऐसा ही होगा।
इस मामले का वीडियो पीड़िता द्वारा सोशल मीडिया पर जारी किया गया। जिसके बाद पुलिस की नींद खुली और मामले में आरोपी संदीप यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं जिस दरोगा पर आरोप लगाया गया है। उन्हें लाइन हाजिर कर उनके खिलाफ जांच कराई जा रही है।