गोपीगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवारा मवेशी पकड़ते पशुपालन विभाग के लोग। संवाद
गोपीगंज। छुट्टा मवेशियों के हमले से हो रही दुर्घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। सांड़ के हमले से दो दिन पूर्व मां-बेटे की मौत के बाद प्रशासन की नींद खुली है। पशुपालन विभाग की ओर से बड़े स्तर पर अभियान चलाकर जिले भर से सड़क पर घूम रहे मवेशी पकड़े जा रहे हैं।
सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग समेत आसपास के गांवों में पशुपालन विभाग की टीम ने छुट्टा मवेशियों को पकड़ा और उन्हें गोशाला भिजवाया।
पशुपालन विभाग के डिप्टी सीवीओ डॉ. जनार्दन मौर्य के नेतृत्व में चले अभियान के दौरान टीम ने 13 पशुओं को पकड़कर गोशाला भिजवाया। पशुपालन विभाग के पैरा वेट वीरेंद्र के साथ संदीप कुमार, सुनील और सुदामा मौर्या की टीम ने नगर क्षेत्र और राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास घूम रहे मवेशियों को पकड़ा और उन्हें गोशाला पहुंचाया।