फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालीन कारखाने में अबुझ हाल में बुनकर की मौत

Fri, 15 Apr 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 कोतवाली अंतर्गत नगर के चौरी रोड बाजार सरदार खां स्थित एक कालीन कारखाने में रहस्यमय परिस्थितियों में 35 वर्षीय बुनकर की मौत हो गई। कारखाना मालिक से जानकारी होने पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे और छानबीन की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और कहा है कि उसके बाद ही कोई कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


जानकारी हो कि बाजार सरदार खां में हसरत अली बेग का कालीन बुनाई कारखाना है। वहां एक दर्जन  बुनकर कार्य करते हैं। संचालक ने बताया कि बीती रात सभी बुनकर भोजन करने के बाद छत पर सोने चले गए और भोर बाकी बुनकर तो काम पर लग गए लेकिन वीरेंद्र नामक बुनकर सोता ही रहा। उसके बारे में पूछने पर साथियों ने बताया कि वह छत पर सो रहा है। इस पर उसे उठाने गए तो पता चला कि उसकी स्थिति नाजुक है और फौरन अस्पताल ले जाना होगा। दूसरे बुनकरों के सहयोग से उसे इंदिरा मिल के एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया लेकिन उसे वाराणसी ले जाने की सलाह दी गई। संचालक के अनुसार वाराणसी ले जाते उक्त बुनकर ने रास्ते में दम तोड दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद वहां मृतक के परिजन और पुलिस ने वहां पहुंच कर छानबीन की। हलांकि मामला परिजनों के गले नहीं उतर रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टेम रिपोर्ट आने का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें