फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नजरी-नक्शा तैयार, ज्ञानपुर के पालिका बनने का रास्ता साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नगर पंचायत ज्ञानपुर के पालिका बनने का रास्ता साफ हो गया है। तहसील प्रशासन ने सीमा विस्तार में शामिल होने वाली 14 ग्राम पंचायतों का नजरी-नक्शा तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

चार जून तक सीमा विस्तार में शामिल होने वाली ग्राम पंचायतों की सूची एवं उनके नक्शे को शासन को भेजी जाएगी। सीमा विस्तार होने पर नगर की आबादी एक लाख से अधिक हो जाएगी। जिले में भदोही और गोपीगंज दो नगर पालिका समेत पांच नगर पंचायत है। जिसमें ज्ञानपुर, सुरियावां, खमरिया, घोसिया और नई बाजार शामिल है।
सातों नगर निकायों में ज्ञानपुर के आसपास सरकारी कार्यालय हैं। डीएम-एसपी के दफ्तर पर सफाई से लेकर अन्य कार्य भी इसी नगर पंचायत के माध्यम से कराया जाता है। आज भी नगर पंचायत को बजट 2011 के जनगणना के आधार पर दी जाती है, जो नाकाफी है।
विज्ञापन

आबादी बढ़ी, लेकिन बजट जस का तस ही रहा। साल 2008 से अब तक करीब छह बार इसके सीमा विस्तार को लेकर प्रस्ताव डीएम के स्तर से भेजा गया, लेकिन नजरी-नक्शा समेत अन्य जरूरी प्रपत्र न जाने के कारण मामला शासन स्तर पर ही लटक जाता। बीते दिनों प्रमुख सचिव नगर विकास ने नगर की सीमा विस्तार को लेकर नगर पंचायत से गांवों की सूची मांगी थी। जिसके तहत नगर पंचायत ने नगर के आसपास के 14 गांवों की सूची तैयार की गई। तहसील प्रशासन की तरफ से संबंधित गांव के नजरी नक्शा को तैयार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें