पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कराने के लिए सोमवार को औराई के
काशिराज इंटर कालेज से पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गईं। मंगलवार को
सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा।
औराई ब्लाक क्षेत्र में प्रधान और
सदस्य के करीब तीन हजार प्रत्याशियों की किस्मत की फैसला होना है। 137
मतदान केंद्रों के 408 बूथों पर दो लाख 25 हजार मतदाता अपने मताधिकार का
प्रयोग करेंगे।
काशिराज इंटर कालेज, औराई में सोमवार को सुबह से ही
पोलिंग पार्टियों की रवानगी को लेकर गहमागहमी का माहौल रहा। मतदान ड्यूटी
में लगे कर्मचारी, अधिकारी बूथों पर पहुंचने से पूर्व अपने सामान सहेजते
दिखे।
सुबह 10 बजे से पोलिंग पार्टियां रवाना होने लगीं और शाम चार बजे तक
ज्यादातर बूथों पर पहुंच गईं। औराई ब्लाक में 125 ग्राम प्रधान और 1591
सदस्य पदों के लिए दो हजार से अधिक प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें
प्रधान के 1127 और सदस्य के 1800 प्रत्याशी हैं।
ब्लाक क्षेत्र में 137
मतदान केंद्रों में 27 संवेदनशील और 15 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र चिहि्नत
किए गए हैं। इसके अलावा 10 संवेदनशील प्लस केंद्र बनाए गए हैं। प्
रशासनिक
अधिकारियों की नजर इन केंद्रों पर अधिक रहेगी। ब्लाक क्षेत्र के दो लाख 25
हजार 803 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
पुलिस अधीक्षक एके
राय ने बताया कि सभी बूथों पर पीएसी और पुलिस की तैनाती की गई है। मोबाइल
पार्टियां इलाकों में भ्रमण करती रहेंगी। सुरक्षा से किसी तरह का समझौता
बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मतदान शुरू होने से लेकर
समाप्ति तक पुलिस इलाकों मेंे भ्रमण कर स्थिति पर निगाह रखेगी। ताकि
व्यवस्थ्ाा चुस्त दुरुस्त रखी जा सके।