फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन से बढ़ी घबराहट, तब घर आने का मन बना

विज्ञापन
लॉकडाउन से ज्ञानपुर नगर में पसरा सन्नाटा। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। दिल्ली, नोएडा और राजस्थान से नौकरीपेशा, श्रमिक वर्ग के लोग हाईवे के रास्ते जिले में आ रहे हैं। रविवार को भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सभी की स्क्रीनिंग की गई। जून तक लॉकडाउन बढ़ने के अफवाह, घबराहट और खाने की समुचित व्यवस्था न होने से अधिकतर लोगों ने घर आने के लिए मजबूर हुए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश परिवहन की बस से रविवार को दिल्ली से गोपीगंज नगर में पहुंचे गजधरा के महेश कुमार ने आपबीती बताई। उसने बताया कि शादी-विवाह के सीजन में घर आने के लिए टिकट निकाल लिया था। जनता कर्फ्यू के बाद कोरोना संक्रमण को लेकर लॉकडाउन की घोषणा हो गई। दिल्ली सरकार की ओर से खाने की व्यवस्था की गई है, लेकिन उनके कमरे से तीन से चार किमी दूरी होने से दिक्कत होती। नोएडा में एक निजी कंपनी में नौकरी करने वाले कांवल के राज बहादुर ने बताया कि एक ही कमरे में बंद रहने से घबराहट होती थी। खाने-पीने की व्यवस्था भी सीमित थी। लॉकडाउन बढ़ गया तो कैसे रहेंगे यही सोचकर घर आने का फैसला लिया। चककलूटी श्याम सुंदर के सामने भी यही समस्या रही। श्याम सुंदर ने कहा कि दिल्ली और प्रयागराज के बाद गोपीगंज में स्क्रीनिंग की गई। सभी स्थानों पर रिपोर्ट निगेटिव रही। तीनों युवकों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले का वह विरोध नहीं करते लेकिन जान है तो जहान है। कहा कि वह घर जाकर 14 दिनों तक क्वारंटीन रहेंगे। जिससे गांव और घर वालों को कोई दिक्कत नहीं हो। योगी सरकार के प्रयास से वह घर आ सके।

द सरे प्रांतो से लौटते समय ट्रकों के केबिन पर बैठकर जाते मजदूर।- फोटो : BHADOHI

गोपीगंज नगर में हाइवे से गुजरते ट्रेलर पर बैठकर जाते दूसरे प्रांतो से आने वाले लोग।- फोटो : BHADOHI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें