फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र की मर्यादाओं का पालन करे विपक्ष: दीपक

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को विरोध का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन हिंसा, तोड़फोड़ और कानून-व्यवस्था को चुनौती देना किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। वह मंगलवार को चित्रांगन लॉन में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से लोकतंत्र की मर्यादाओं का पालन करने की अपील की। कहा कि राजनीतिक विरोध नीतियों और विचारों तक सीमित रहना चाहिए। स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की रचनात्मक भूमिका आवश्यक है। इसमें राष्ट्रहित और जनहित सर्वोपरि होना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रयागराज से निकलने वाली लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में जिले के युवा भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। इस मौके पर अखिलेंद्र सिंह बघेल, राजेश पटेल, गोवर्धन राय, जिला नागेंद्र नाथ मिश्रा नवीन, सौरभ मालवीय, पवन दुबे, अखिलेश तिवारी, राजेंद्र पाल, राज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें