बहुजन समाज पार्टी की मंगलवार को गुआली गांव में बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती और आगामी चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष जेपी चौधरी ने कहा कि सर्व समाज को पार्टी से जोड़ने के लिए कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटे हैं।
विज्ञापन
आगामी चुनाव में पार्टी अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। इस मौके पर महेंद्र कुमार गौतम, सुभाष चंद्र, आशीष तिवारी, गुलाब चंद्र मौर्य, अशोक चौधरी, आरके राव और प्रेमशंकर आदि मौजूद रहे।