फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सावन माह आज से, सज गए शिवालय

विज्ञापन
सावन के मद्देनजर सजी फूल की दुकान। संवाद
विज्ञापन
सावन माह बृहस्पतिवार से शुरू होगा। दर्शन-पूजन के लिए शिवालय सज गए हैं। दर्शनार्थियों की सुरक्षा को लेकर बैरिकेडिंग की गई है। मंदिरों की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात की जाएगी।
विज्ञापन

पहले सोमवार से लेकर अंतिम सोमवार तक शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन और जलाभिषेक के आयोजन होंगे।
जिले के त्रिलोचन महादेव, दियावां महादेव, साहीनाथ, करसूल नाथ, लंबोदर नाथ मंदिर आदि शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तैयारियां की गई हैं।
बाजार में शृंगार के सामान कांच, मेटल की हरी चूड़ियों, बिंदी से लेकर हरे, पीले सूट व साड़ियों की मांग बढ़ गई है। महिलाएं हरे-पीले सूट ज्यादा खरीद रही हैं। मंदिरों में रुद्राभिषेक व विशेष पूजा की तैयारियां की जा रही हैं।
इस बार सावन में चार सोमवार का व्रत किया जाएगा। पं नीरज के मुताबिक, मान्यता है कि सावन माह में सोमवार के व्रत करना काफी शुभ माना जाता हैं।
साथ ही, कांवड़िया संघों ने हरिद्वार-गंगोत्री से कांवड़ लाने वाले शिव भक्तों की सेवा के लिए अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर में विभिन्न जगहों पर कांवड़ियों के लिए सेवा शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इनकी तैयारियों के लिए सामाजिक कार्यकर्ता जुट गए हैं। कांवड़ लाने वाले शिव भक्तों के लिए बाजार में भगवा व सफेद रंग की भगवान शिव व त्रिशूल भी बाजार में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें