फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 43 तक पहुंचा, गर्मी से बेहाल हुए लोग

Sat, 23 May 2015 02:21 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 शुक्रवार को उमस और गर्मी के साथ-साथ दोपहर में लू के थपेड़ो से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। अपराह्न चार के बाद माहौल सामान्य होने के बाद सड़कों पर चहल-पहल बढ़ जाती है।


अप्रैल के दूसरे पखवारे से पड़ रही गर्मी मई महीने में दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। 35 डिग्री से शुरू हुई गर्मी अब 44 तक पहुंच चुका है।

सुबह आठ बजे से ही तल्ख धूप की गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। शुक्रवार को दोपहर बाद लू चलने से बाइक सवारों और सड़क पर चलने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


 सुबह से लेकर शाम तक पड़ रही गर्मी से लोग बेहाल हो गए हैं। घरों में कैद लोगों को पंखो से भी राहत नहीं मिल पा रही है। पंखो से निकल रही गर्म हवाएं लोगों को चुभ रही है। पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति सही होने से लोगों ने राहत महसूस की लेकिन उमस के असर से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें