ज्ञानपुर कम्पोजिट विद्यालय पर परीक्षा देते छात्र-छात्राएं। संवाद
ज्ञानपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर संचालित परिषदीय विद्यालयों में सोमवार को वार्षिक परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई है। जिले के सभी 885 विद्यालयों में उत्साह के साथ पहुंचे बच्चों ने उत्तर पुस्तिका में अपनी शैक्षिक योग्यता दर्ज की। कक्षा तीन से लेकर आठ तक के बच्चों ने लिखित परीक्षा हुई।
कक्षा एक व दो के बच्चों की मौखिक परीक्षा हुई। जिले के परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक पंजीकृत एक लाख 47 हजार बच्चों हैं।
वार्षिक परीक्षा के लिए 16 से 20 मार्च तक की तिथि तय की गई है। पहले दिन कक्षा एक से पांच तक के बच्चों की सभी विषयों की मौखिक परीक्षा हुई। इसी तरह पहली पाली में कक्षा छह से आठ के बच्चों की बेसिक क्राफ्ट, संबंधित कला, कृषि व गृह शिल्प की की परीक्षा कराई गई। दूसरी पाली में खेल एवं शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा संपन्न हुई। सभी खंड शिक्षाधिकारियों ने अलग-अलग विद्यालयों में पहुंचकर निरीक्षण किया। बीएसए शिवम पांडेय ने बताया कि सभी विद्यालयों में परीक्षा शुरू कराई गई। 90 प्रतिशत से अधिक बच्चों न परीक्षा में प्रतिभाग किया।