फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अजिमुल्लाह चौराहा ईदगाह में दो जमात में होगी ईद की नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। ईद शुक्रवार को होगा या शनिवार को यह चांद दिखने पर निर्भर करेगा। मुस्लिम बंधु तैयारियों में जुट गए हैं। सोमवार को रुयते हेलाल कमेटी ने सोमवार को नगर में विभिन्न ईदगाहों में अदा की जाने वाली ईदउल फितर की नमाज़ का वक्त मुकर्रर कर दिया है। जामा मस्जिद तकिया कल्लन शाह में दोपहर हुई कमेटी की बैठक सद्र हाजी हाफिज परवेज अच्छे ने समय की घोषणा की। ईदगाह अजिमुल्लाह चौराहे तथा मस्जिद रौजा गाजी मियां में दो जमात में नमाज होगी।
विज्ञापन

कमेटी की बैठक दो घंटे तक चली। इसमें आपसी विचार विमर्श के बाद सद्र हाफिज परवेज ने बताया कि अजीमुल्लाह चौराहा ईदगाह में पहली जमात सुबह 7 बजे होगी। जहां वे खुद नमाज पढ़ाते हैं। जबकी दूसरी जमात 7:45 बजे हाफिज रेहान पढ़ाएंगे। मस्जिद रौजा गाजी मियां में पहली जमात 7 बजे दूसरी जमात 7.45 बजे होगी। सद्र ने बताया कि ईदगाह स्टेशन रोड, मैदान फलाहे उम्मत स्टेशन रोड, मस्जिद अहले हदीस कटरा बाजार में 7.10 बजे, ईदगाह तालाब हाजी फरीदन, ईदगाह घमहापुर, मस्जिद नाबीना शाह औराई रोड, मोहम्मदी मस्जिद काजीपुर, मस्जिद इत्तेहाद सहाबाबाद में 7.15 बजे, ईदगाह सिविल लाइन पवार हाउस रोड, ईदगाह चौरी रोड व मस्जिद गौरियाना महाल में 7:30 बजे, मस्जिद रौजा गाजी मियां मर्यादपट्टी में 7:45 बजे तथा सबसे आखीर में जामा मस्जिद तकिया कल्लन शाह में 9 बजे नमाज होगी। बैठक में लोगों से यह भी अपील की गई है शासन के गाइडलाइन का पालन करें। कहा कि यदि कहीं ज्यादा भीड़ हो जाए तो दूसरी जमात का इंतजार कर लें। बैठक में हाफिज अशफाक रब्बानी, हाफिज गुलाम मुस्तफा हबीबी, हाफिज अली रजा, हाफिज शहजाद, हाफिज असहाब, हाफिज आबिद हुसैन, मौ.हाफिज अरफात हुसैन, हाफिज अब्दुल माबूद, हाफिज रईस अंसारी, हाजी अहमद अंसारी, हाजी एहतेशाम सिद्दीकी, शाहकार उर्फ शिबू अंसारी, हामिद अंसारी, असद अय्यूब अंसारी, जमील अंसारी नेता, शमसुद्दीन मुन्ना, रियाज दल्लू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें