फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: विभाग के निरीक्षण के लिए रुका है एमसीएच विंग का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। जिले में महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में बना 100 बेड का मातृ-शिशु विंग का लाभ अब तक लोगों को नहीं मिल पा रहा है। वर्ष 2018 से बनकर तैयार नगर के इस अस्पताल का संचालन हेरिटेज समूह को करना है। अभी विभाग की ओर से निरीक्षण नहीं किया गया है। हालांकि उसे बीते साल ही हैंडओवर कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद अब इसके संचालन को लेकर देरी लोगों की समझ से परे हैं। एमबीएस अस्पताल में 100 बेड का मातृ-शिशु विंग वर्ष 2018 में तैयार हो गया है। कोविड काल में इसका इस्तेमाल एल-वन अस्पताल के रूप में किया गया। कोविड से पार पाने के बाद फिर से हेरिटेज को इसके हस्तांतरण की बात चली, तो एक न एक कमी के चलते हैंडओवर में देरी होती गई। किसी तरह बीते साल सितंबर में हेरिटेज समूह ने अस्पताल पर अधिकार प्राप्त कर लिया। इसके बाद से ही अटकलें लगाई जाने लगीं कि शीघ्र ही अस्पताल का संचालन शुरू हो जाएगा और लोगों को भारी सहूलियत हो जाएगी।
अब इस साल मई महीना बीतने वाला है, लेकिन अब तक अस्पताल की सेवाएं लोगों को नहीं मिल सकी हैं। पिछले तीन महीनों से अधिकारिक स्तर पर केवल यह कहा जा रहा है कि अगले सप्ताह इसका निरीक्षण होगा। शासन की हरी झंडी मिलने की देरी है।
विज्ञापन

हरी झंडी मिलते ही अस्पताल का शुभारंभ हो जाएगा, लेकिन तीन माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं आया है।
आम आदमी के लिए संतोष की बात बस इतनी ही है कि अस्पताल को शुरू करने के लिए हेरिटेज की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है।
कहां जा रहा है कि लखनऊ स्वास्थ्य विभाग से अधिकारियों के निरीक्षण के लिए मामला लटका है। स्वास्थ्य विभाग की हरी झंडी मिलते ही लोकार्पण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें