फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों की शादी का अनुदान हुआ दोगुना

Tue, 05 Apr 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
गरीब बेटियों के हाथ पीले करने में सरकार से मिलने वाला अनुदान दो गुना कर दिया गया है। 10 के बजाए अब 20 हजार अनुदान दिया जाएगा। एक अप्रैल से यह आदेश प्रभावी हो गया है। परिवार की दो बेटियों को यह लाभ विभाग से अनुमन्य किया जाएगा। ग्रामीण और शहरी इलाकों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लोगों को बेटियों की शादी करने मेे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


ऐसे परिवारों को शादी के खर्च में आर्थिक मदद के लिए सरकार ने शादी अनुदान योजना को लागू किया है। पिछड़ा वर्ग और समाज कल्याण विभाग की ओर से ओबीसी, सामान्य और एससी वर्ग के गरीब परिवारों को योजना से लाभान्वित किया जाता है। पिछले कई साल से इस योजना के तहत लाभार्थी को 10 हजार रुपये दिया जाता था, लेकिन इस साल से यह अनुदान 20 हजार कर दिया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी आरके यादव ने बताया कि पूर्व में ग्रामीण इलाकों में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन की श्रेणी 19 हजार और शहरी में 25 हजार 500 के आधार पर तय की गई थी,


लेकिन अब इसे बढ़ाकर ग्रामीण इलाकों में 46 हजार और शहरी इलाकों में 56 हजार कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत लाभार्थी को शादी के बाद 90 दिन के अंदर आनलाइन आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि परिवार में एक पिता की दो बेटियों की शादी में इस योजना का लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें