भारत सरकार द्वारा सोने व चांदी पर थोपे गए एक्साइज ड्यूटी के विरोध में नगर के सर्राफा व्यापर मंडल के सदस्यों ने सोमवार को अपनी दुकानें बंद रखकर मोटर साईकिल जुलूस निकाली। जुलुुस निकाल कर प्रतिनिधियों ने लोगों को केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए एक्साईज ड्यूटी के बारे में लोगों को बताया और केंद्र सरकार विरोधी नारे लगाए।
जुलूस निकालने से पूर्व सराफा व्यापार मंडल के सदस्यों ने पहले दुकानें बंद कराई और 11 बजे तक लोगों से अजिमुल्लाह चौराहे पर जमा होने का आह्वान किया। वहां से आभुषण व्यवसाईयों ने बाईक पर बैठ कर जुलूस निकाली और कटरा बाजार, लिप्पन तिराहा, चौरी रोड, स्टेशन रोड आदि भ्रमण कर थोपे गए ड्यूटी को तत्काल वापस लेने की प्रधानमंत्री से मांग की।
इस दौरान जगह जगह रुक कर लोगों ने नए ड्यूटी के बारे में लोगों को बताया भी। इस मौके पर लोगों ने केंद्र सरकार के विरोध में नारे भी लगाए। कहा गया कि सरकार ठीक नहीं कर रही है उसे अपने नीतियों पर विचार करना चाहिए।
जिससे व्यापारियों का अहित न हो जुलूस में मुख्य रुप से संजय सेठ, आशीष धीवर, मुकेश सेठ, प्रमोद सेठ, मनोहर बरनवाल, भरत जायसवाल, इम्तीयाज बंअहमद, इरफान अहमद, छेदी स्वर्णकार, दीपचंद सेठ, गांधी सेठ, सहित अन्य लोगा रहे।