फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 24 घंटे में 17 बार बंद होता है फाटक, जाम से जूझते हैं राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी ज्ञानपुर। 24 घंटे में 17 बार रेलवे फाटक बंद होने से लगने वाले जाम ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई बार जाम में एबुलेंस और स्कूल वाहन भी फंस जाते हैं। जिले में जंघई-वाराणसी और माधोसिंह-प्रयागराज दो रेलखंड हैं। भदोही, ज्ञानपुर रोड, सुरियावां, ममहर, माधोसिंह जैसे प्रमुख रेलवे स्टेशन है। दोनों रेलखंड पर पैसेंजर ट्रेनों के साथ खूब मालगाड़ियां भी चलती हैं। खासकर माधोसिंह-प्रयागराज रेलखंड पर हर दिन 36 ट्रेनें गुजरती हैं। वहीं जंघई-वाराणसी रूट पर भी ट्रेनों की संख्या 36 है। जिले में पकरी, रामपुर, कंधिया, माधोसिंह, कौलापुर, जंगीगंज, सुरियावां, वहिदानगर जैसे प्रमुख रेलवे फाटक हैं। पकरी, सुरियावां, रामपुर के अलावा माधोसिंह जैसे फाटक ऐसे हैं, जो प्रमुख मार्गों को जोड़ते हैं। ट्रेन गुजरने के बाद जाम खुलने में लगभग आधे घंटे लग जाते हैं।
विज्ञापन



रेलवे ने सभी फाटकों को बंद करने का निर्णय लिया है। ऐसे में फाटक के पास अंडरपास और ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाना है। सर्वे का काम चल रहा है। ताकि समस्या का समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन

- अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें