फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 कार्य का होगा शिलान्यास/लोकार्पण

Wed, 04 May 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव 14 मई को 80 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें प्रमुख रूप से बस डिपो और भदोही-मिर्जापुर फोरलेन मार्ग का शिलान्यास भी है। यह जानकारी मंगलवार को जिलाध्यक्ष, मो.आरिफ सिद्दीकी ने प्रेस वार्ता  में दी। 
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री और सपा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव ने अपने कार्यकाल में भदोही को जो सौगातें दी है वह बीती सरकारों ने कभी सोचा भी नहीं। कहा कि बाबतपुर से भदोही तक फोरलेन मार्ग लगभग बनकर तैयार है। 
कारपेट एक्सपो मार्ट भी अक्टूबर तक बन जाएगा। इसके अलावा इंदिरा मिल और अहमदगंज गजिया में फ्लाईओवरों व सौ बेड का महिला चिकित्सालय का निर्माण कार्य भी जारी है। जबकि आश्रम पद्धति विद्यालय, भदोही-दुर्गागंज मार्ग बनकर तैयार हो चुका है। 
विज्ञापन

खास बात यह है कि शीघ्र ही भदोही में राजकीय बस डिपो और 154 करोड़ की लागत से बनने वाले भदोही-मिर्जापुर मार्ग का शिलान्यास भी हो जाएगा। ऐसे में जनपदवासियों की ओर से हम लोग जबरदस्त स्वागत की तैयारियों में लगे हैं और उनका ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रिमोट के जरिए 80 विकास कार्यो का मंच से लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। समारोह में दो हजार लाभार्थियों को साइकल, दो हजार लोगों को समाजवादी पेंशन और लगभग 450 छात्र-छात्राओं को लैपटाप का वितरण करेंगे। बताया कि मुख्यमंत्री के आने से पहले पहले सभास्थल से जाहिदपुर नईबाजार जाने वाले अभयनपुर मार्ग का निर्माण भी हो जाएगा। इसी क्रम में उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सफलता के लिए सात मई को दोपहर 12 बजे जिला कार्यालय ज्ञानपुर में बैठक आहूत की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें