फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल मार्ग को लेकर फूटा गुस्सा

Sat, 22 Aug 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप लगाया कि वर्ष 2000 में बनी सड़क को दुरुस्त करने के लिए कई बार जिला पंचायत को पत्र लिखा गया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2000 में जिला पंचायत ने बंजारी से जगन्नाथपुर मार्ग को बनवाया।
कुछ साल में ही सड़क जगह-जगह टूट गई। इससे मार्ग की दशा काफी खराब हो गई। सड़क की मरम्मत को लेकर जिला पंचायत से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन उस पर ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

 इससे आए दिन लोग उक्त मार्ग पर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। राजनीतिक साजिश के तहत उक्त मार्ग की मरम्मत नहीं कराई गई।
ग्रामीणों ने जिला पंचायत की कार्यप्रणाली के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मार्ग को बनवाने की मांग की। चेतावनी दी कि अविलंब सड़क नहीं बनी तो वह जीटी रोड जाम करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में शरद पांडेय, संतोष पांडेय, ओंकारनाथ, मुरारी, रमेश, राजेंद्र, विनय पाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें