फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: हनुमान गढ़ी मंदिर की सूरत बदलेगी, तालाब होगा निर्मल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। हनुमान गढ़ी मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। कला एवं धर्म शोध संस्थान लोक कल्याणकारी ट्रस्ट वाराणसी मंदिर का सुंदरीकरण कराएगा। इसका 15 अप्रैल को भूमि पूजन किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर के वार्ड नंबर 22 में स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर आस्था का केंद्र है। हर दिन बढ़ी संख्या में लोग मंदिर पर दर्शन-पूजन को पहुंचते हैं। वाराणसी की कला एवं धर्म शोध संस्थान लोक कल्याणकारी संस्था मंदिर का विकास कराएगी। अन्नपूर्णा कक्ष, धार्मिक पुस्तकालय, प्राथमिक चिकित्सा, कक्ष सृजन किया जाएगा। मंदिर परिसर स्थित प्राचीन तालाब का सुंदरीकरण भी कराया जाएगा।
ट्रस्ट के प्रबंधक डॉ. प्रेम शंकर दूबे ने बताया कि संस्थान कला, धर्म एवं संस्कृति पर शोध के लिए प्रयासरत है। 15 अप्रैल से शुरू होने वाले विकास कार्य को लेकर ट्रस्ट प्रत्येक मंगलवार को मंदिर परिसर में बैठक कर लोगों के विचार जानेगी। उसी के आधार पर जीर्णोंद्धार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें