फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूषित हो रहा पर्यावरण, आओ पौधे लगाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। लायंस क्लब ज्ञानपुर की ओर से बुधवार को विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज परिसर, कैंडिड शिक्षण संस्थान में पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए 60 से अधिक फलदार और छायादार पौधों का रोपण कराया गया। संगठन अध्यक्ष अभय कुमार श्रीवास्तव, सचिव विनोद कुमार, कोषाध्यक्ष संजय तिवारी ने लंबे समय से पौधरोपण कर रहे अशोक कुमार गुप्ता के साथ पौधे लगाने की विशेषता पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

कहा कि जब तक जन-जन का सहयोग इस महाअभियान में नहीं मिलेगा, तब तक वातावरण को प्रदूषित होने से नहीं बचाया जा सकता। जागरूकता और सहयोग से जब देश का हर एक नागरिक अपनी जिम्मेदारी को समझकर पहल करेगा, अभियान की सार्थकता नजर आने लगेगी। वक्ताओं ने कहा कि पेड़ लगाने तक ही हमारी जिम्मेदारी नहीं होती बल्कि परिवार के सदस्यों की तरह देखभाल करने से समस्या दूर होगी। सांसें हो रहीं कम, आओ पेड़ लगाएं हम... जैसे स्लोगन के जरिए लोगों को जागरूक किया।
इस मौके पर इरशाद खान, राजेंद्र जायसवाल, हरेंद्र प्रताप सिंह, सुनील कुमार शर्मा, रमेशचंद्र तिवारी, अशोक कुमार त्रिपाठी, उपेंद्र सिंह, प्रभात यादव, कपूर तिवारी, आनंद, अंबिका, कमलेश, अरविंद भट्टाचार्य आदि रहे। उधर केएनपीजी कॉलेज परिसर में कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पौधरोपण किया। इसमें डॉ. हेमंत कुमार निराला, डॉ. कामिनी वर्मा, डॉ. मनीषा, डॉ. अवधेश सिंह यादव, डॉ. प्रकाश मिश्रा, अभिषेक श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें