फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन की मजबूती पर दिया बल

Sun, 03 May 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की बैठक शनिवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर हुई। इसमें जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी ने संगठन की मजबूती पर बल दिया।
विज्ञापन


उन्होंने जिले की तीनों विधानसभाओं के अध्यक्षों से सेक्टर और बूथ के गठन में तेजी लाने की बात कही। उन्होंने पार्टी के सभी लोगों से सहयोग की अपील की।

उन्होंने कहा कि संगठन सबसे ऊपर होता है और मजबूत संगठन ही सफलता का आधार। इस मौके पर कमलाशंकर बिंद को जिला उपाध्यक्ष, मजीद अंसारी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष और शकील दादा को महासचिव बनाने पर उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन


अंत में औराई के छात्रसभा विधानसभा अध्यक्ष अजीत यादव के दादा बैजनाथ यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इस मौके पर शारदा प्रसाद बिंद, रामजस यादव, दुखरन यादव, हरिशंकर, कल्लू राम यादव, नान्हक यादव, धर्मेंद्र यादव, जटाशंकर मौर्य, विकास यादव, संजीव यादव, मनोज यादव, रामयश पाल, सुभाष बंधु, वंशराज यादव, धनीलाल यादव, दीनानाथ यादव, मुन्ना खां, कमला महतो, अब्दुल वहाब आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महासचिव राजितराम यादव ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें