पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर विरोध जताया।
जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्र के निर्देश पर कार्यकर्ताओं ने उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कारपोरेट मानसिकता की गुलाम मोदी सरकार गरीबों पर महंगाई का बोझ बढ़ाती जा रही है।
कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हो रही कमी के मद्देनजर जहां डीजल और पेट्रोल के कीमतों में कमी होनी चाहिए। वहीं केंद्र दाम बढ़ाकर गरीबों की समस्या बढ़ाने का काम कर रही है। नगर अध्यक्ष जान मोहम्मद ने केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की।
इसी तरह अनुपम आनंद समेत कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। इस मौके पर लवकुश नारायण मिश्रा, रामधनी पांडेय, प्रदीप कुमार, अनुपम अग्रवाल, संतोष तिवारी, गुलशन कुमार, बबऊ, राम गोपाल पासी, छोटेलाल रावत, बाल मुकुंद आदि रहे।