फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 12 घंटे तक अस्पताल में पड़ा रहा बुजुर्ग का शव, सीमा विवाद में उलझी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/औराई। भदोही-मिर्जापुर सीमा पर टेढ़वा गांव के पास सोमवार की रात नौ बजे एक चार पहिया की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त फुसलावन गौतम (60) निवासी मुजेहरा चील्ह मिर्जापुर के रूप में हुई। भदोही-मिर्जापुर पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। इस कारण 12 घंटे तक शव जिला अस्पताल में पड़ा रहा। मंगलवार की दोपहर दो बजे मिर्जापुर पुलिस शव लेकर गई।
विज्ञापन

मुजेहरा निवासी फुसलावन गौतम खमरिया स्थित एक कालीन कंपनी में नौकरी करते थे। वे सोमवार की रात नौ बजे साइकिल से घर लौट रहे थे। टेढ़वा के पास एक चार पहिया वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए। एंबुलेंस से उसे सीएचसी औराई लाया गया। जहां हालत चिंताजनक होने पर जिला अस्पताल ज्ञानपुर रेफर किया गया। उपचार के दौरान रात दो बजे मौत हो गई। घटना के बाद दो जिलों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। मृतक के नाती अंकित कुमार गौतम ने बताया कि हादसे की सूचना मिर्जापुर के टेढ़वा चौकी पर दी गई थी, लेकिन मौत के करीब 12 घंटे बाद तक मंगलवार दोपहर दो बजे तक शव जिला अस्पताल में ही पड़ा रहा। दोपहर दो बजे के बाद मिर्जापुर पुलिस जिला अस्पताल ज्ञानपुर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की लापरवाही पर सवाल उठाए। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि दुर्घटना रात में मिर्जापुर में हुई थी। रात में ही औराई पुलिस ने चील्ह थाने को जानकारी दे दी थी। वहां की पुलिस आकर शव लेकर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें