फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 35 लाख के घपले में वर्तमान प्रधान की होगी जांच, पूर्व पर दर्ज होगी प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही ब्लॉक के दरूनहां गांव में 35 लाख के घपले में वर्तमान और पूर्व प्रधान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। डीएम के निर्देश पर पूर्व प्रधान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, वर्तमान प्रधान द्वारा कराए गए कार्यों की जांच होगी। जांच के लिए सहायक अभियंता लोक निर्माण समेत तीन अफसरों की टीम गठित की गई है। प्रभारी डीपीआरओ ने एडीओ को तीन दिन में प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। दरूनहां गांव निवासी समाजसेवी उपेंद्र सिंह और अन्य ग्रामीणों ने तीन मार्च 2023 को जिलाधिकारी को हलफनामा देकर दो पंचवर्षीय में गांव में बनाए गए इंटरलॉकिंग, पंचायत भवन निर्माण, सामुदायिक शौचालय और मनरेगा से कराए गए कार्यों में धांधली और गबन का आरोप लगाया था। उपायुक्त स्वरोजगार, सहायक अभियंता लोक निर्माण एवं जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी की टीम ने मामले की जांच की। जांच में पाया गया कि स्कूल की बाउंड्री निर्माण में अपनी भाभी के फर्म से ग्राम प्रधान अखिलेश प्रकाश सिंह ने ईंट की खरीदारी की। चौरी दरूनहा मार्ग पर जूनियर हाईस्कूल तक चकरोड निर्माण में घटिया ईंटों का इस्तेमाल किया गया था। दो पंचवर्षीय में 35 लाख की घपलेबाजी सामने आई।
विज्ञापन

जांच आख्या के आधार पर तत्कालीन डीएम गौरांग राठी ने प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार को सीज कर दिया था। प्रधान ने मामले में उच्च न्यायालय में अपील की। इसमें जिलास्तरीय अधिकारियों से जांच न कराने के आधार पर कार्रवाई पर रोक लगा दी गई थी।
अब उस मामले में प्रशासन की ओर से अंतिम जांच के लिए टीम गठित की गई है। इसमें जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला सूचना अधिकारी और सहायक अभियंता लोक निर्माण को नामित किया गया है। वहीं, पूर्व प्रधान जयदेवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए एडीओ पंचायत को पत्र लिखा। प्रभारी डीपीआरओ ज्ञान प्रकाश ने बताया कि जांच के लिए टीम गठित की गई है। पूर्व प्रधान पर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए एडीओ पंचायत को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें