मांगों को लेकर प्रदर्शन करते अपनादल-एस कार्यकर्ता।
- फोटो : BHADOHI
घोसिया। जिला मुख्यालय पर वर्षों से अधर में लटके जिला अस्पताल समेत अन्य परियोजनाओं को पूर्ण कराने, लॉकडाउन में भ्रष्टाचार के शिकार प्रवासियों, गरीब, मजदूर, असहाय परिवारों को हक और अधिकार दिलाने के लिए अपना दल-एस ने बुधवार को प्रदर्शन किया। महथुआ स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
प्रदेश सचिव डॉ. डीएम सिंह गहरवार ने कहा दि लॉकडाउन देश की अर्थव्यवस्था ही नहीं बिगड़ी बल्कि रोजी-रोटी के लिए परदेशों में रहने वालों की कमर टूट गई। लॉकडाउन के नाम पर कंपनी, फैक्ट्री, मिल सहित अन्य रोजगार बंद हो जाने से जिले में प्रवासियों की संख्या हजारों में पहुंच गई, लेकिन अर्थव्यवस्था को मजबूूती देने के लिए अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी। प्रवासियों के नाम पर अधिकारी-कर्मचारी अब तक करोड़ों का वारान्यारा कर कागजी कोरम पूरा कर चुके हैं। वर्षों से कमीशनखोरी के चक्कर में करोड़ों से बनने वाला जिला अस्पताल सरकार को मुंह चिढ़ा रहा है। यदि अस्पताल का निर्माण हो गया होता तो गरीब परिवार नि:शुल्क सुविधाएं लेते। यही स्थिति पशुपालन विभाग में निर्माणाधीन पशु पाली क्लीनिक की है। शीघ्र ही अधर में लटक परियोजनाओं को पूरा कराने में सरकार कदम नहीं उठाती है तो पार्टीजन सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।
इस मौके पर इदरीश अंसारी, जगन उपाध्याय, किशन सिंह, रौनक, अंकित सिंह, अजय मिश्रा, नरेश यादव, उमेश तिवारी, मुकुंद लाल सरोज, प्रियांशु सिंह, शिवम सिंह, प्रभाकर, गणेश दुबे, हिमांशु राय, कृष्णा मिश्रा, सुनील पटेल आदि रहे।