फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: चार साल से अधूरी है पेयजल परियोजना

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूसराय। औराई ब्लॉक के लक्ष्मणा गांव में जल जीवन मिशन का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। इस गांव में चार साल से पेयजल परियोजना अधूरी है। इससे लक्ष्मणा, कुरौली, चौबेपुर और नवरुतमपुर जैसे गांवों में पानी की सप्लाई होनी है। सभी गांव की करीब आठ हजार की आबादी को लोगों को पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गांव के अधिकांश घरों में नल कनेक्शन नहीं है, जहां पर नल लगे हैं। वहां महीनों से पानी की सप्लाई नहीं हुई। ग्रामीणों को पीने का पानी दूर-दराज के हैंडपंपों या कुओं से लाना पड़ता है। गर्मी के मौसम में समस्या और भी विकराल हो गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि अभी तक पानी के टंकी का भी निर्माण नहीं हो सका है।
कागजों में तो हमें योजना का लाभ मिल गया है, लेकिन हकीकत ये है कि हमारे घर में आज तक एक बूंद पानी नहीं पहुंचा। प्रधान चंद्रकांत दुबे ने बताया कि इसके लिए संबंधित विभाग को कई बार सूचना दी जा चुकी है, लेकिन आज जाएंगे, कल करेंगे यही बोल कर टालमटोल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें