फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 7 दिनों से नलकूप का स्टार्टर खराब, 10 हजार लोग प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चौरी। क्षेत्र के छह से अधिक गांव और चौरी बाजार में सप्ताह भर से सप्लाई का पानी नहीं पहुंच रहा है। नलकूप के स्टार्टर में बारिश का पानी जाने के कारण वह खराब हो गया है।
इससे यह समस्या बनी हुई है। वहीं बाजार के 15 में 14 हैंडपंप सूखे हैं। केवल एक से पानी मिल पा रहा है। इससे बाजार और गांव के करीब 10 हजार की आबादी प्रभावित है। सबसे अधिक मुश्किल चौरी बाजार के व्यापारियों को हो रही है। सप्लाई का पानी न आने के कारण दुकानदारों का धंधा फीका पड़ गया है। वहीं ग्रामीण प्यास बुझाने के लिए हैंडपंप, सबमर्सिबल का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

पेयजल योजना के तहत लगे राजकीय नलकूप से चौरी बाजार में डोर टू डोर होने वाला पानी की सप्लाई एक हफ्ते से बंद है।
विभाग ने अब तक संज्ञान में नही लिया है। पेयजल की समस्या से जूझ रहे व्यापारियों का धैर्य भी अब जवाब देने लगा है। जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो व्यापारी आंदोलन को बाध्य होंगे। चकभुईधर में लगे राजकीय नलकूप के स्टार्टर में बरसात का पानी जाने के कारण खराब हो गया। इसे अभी तक दुरुस्त नहीं किया जा सका है। नलकूप बंद होने से चकभुईधर, कोल्हड़, जमुवा, माधोरामपुर गांव में पानी की सप्लाई बंद है। इसके अलावा बाजार के स्टेशन रोड, मेन रोड पर स्थित दुकानदार भी पानी की समस्या जूझ रहे हैं। बाजार के दोनों सड़क किनारे लगे 15 हैंडपंप लगाए गए हैं। इसमें 14 बंद है।
विज्ञापन

मुख्य तिराहा हनुमान मंदिर परिसर में लगा हैंडपंप भी खराब है। इसके कारण राहगीर भी परेशान हैं। राजीव दुबे, प्रेमचंद मोदनवाल, अजय सेठ, जय प्रकाश सोनकर ने बताया कि ग्राम पंचायत से जुड़े बाजार में हैंडपंप महीनों से खराब है। ऑपरेटर एसएस मिश्रा ने कहा कि स्टार्टर में खराबी से नलकूप नहीं चल रहा हैं। अधिकारियों को सूचित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें