फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज में ऊंच, नीच के भेद को मिल कर मिटाना होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय वैश्य हलवाई महासभा की वार्षिक आमसभा अगले साल 27 मार्च को भदोही में होगी। आम सभा में राष्ट्रीय संगठन के पदाधिकारियों का चुनाव होगा। शनिवार को औराई रोड स्थित सेलिब्रेशन पैलेस में हुई महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में इसकी घोषणा की गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन लाल गुप्ता ने कहा कि समाज में ऊंच, नीच का भेदभाव हम सबको मिल कर मिटाना होगा। इसके लिए सभी को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में संगठन के प्रयास से समाज में शिक्षा के प्रति जागृति आई है। अभी और भी बहुत से कार्य हैं, जिस पर हम सबको एकजुट प्रयास करना है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि प्रयास करते रहें, परिणाम भी मिलेगा। राष्ट्रीय संगठन मंत्री हनुमान प्रसाद ने कहा कि समाज के लोग राजनीति में दखल बढ़ाएं। हमारे संगठन का किसी राजनीतिक दल से संबंध नहीं है। इसलिए लोग चाहें, जिस भी पार्टी से राजनीति में आना चाहें, आ सकते हैं। बस प्रयास करना होगा कि अच्छे काम करें, ताकि समाज के लोगों का लाभ हो तथा समाज का विकास हो। बैठक में संरक्षक बेचूलाल गुप्ता, पद्माकर प्रसाद गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, महामंत्री मन्नूलाल गुप्ता, उमेश चंद गुप्ता, शंकर लाल गुप्ता, विष्णु गुप्ता, लल्लू राम मोदनवाल, कमल कुमार गुप्ता, गोपालदास ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें