फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा से पूजे गए आदिशिल्पी

Sun, 18 Sep 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
ज्ञानपुर के पटेल नगर में स्थापित भगवान विश्वकर्मा के पंडाल में पूजा अर्चना करते लोग।
विज्ञापन
द्वारिकानगरी, इंद्र का वज्र समेत सृष्टि में तमाम अजूबों भरे निर्माण कर्ता आदिदेव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा रविवार को जिलेभर में विधि विधान से पूजे गए। निर्माण से जुड़े सरकारी वि भागों, व्यवसायियों आदि ने देव शिल्पी को उनके निर्माण कला में योगदान के लिए याद किया। पूजन के दौरान उनके कुशलता और अद्वितीयता पर प्रकाश डाला गया। विश्वकर्मा पूजन पर जगह-जग ह भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी लोगों ने लुत्फ लिया। पूजन के बाद भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। 
विज्ञापन

गोपीगंज संवाददाता के अनुसार गेराई स्थित विद्युत उपकेंद्र पर आदि देव शिल्पी की श्रद्घापूर्वक पूजन किया गया। पुरोहित ने पूजन कराकर उनके कार्यो पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विभाग के  अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। कठौता में व्यवसायी अनिल जाय सवाल के प्रतिष्ठान पर विश्वकर्मा पूजन आयोजित किया गया।रात में आयोजित जवाबी कजरी का भक्तों और श्रोताओं ने जमकर लुत्फ लिया। इसी तरह वहिदानगर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर आदि देव शिल्पी विश्वकर्मा का पूजन किया गया। रात्रि में आयोजित जवाबी कजरी का लुत्फ लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कलाकारों ने भोर तक एक से बढ़कर एक गीत पेशकर श्रोताओं को बांधे रखा। इसी तरह जंगीगंज स्थित लौह व्यवसायियों, कारीगरों की ओर से विश्वकर्मा पूजन धूम-धाम से किया गया। सभी लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। इसी तरह जिले के ज्ञानपुर नगर, गोपीगंज, घोसिया, खमरिया, महराजगंज, बाबूसराय, खमरिया, चौरी, मोढ़, सुरियावां, दुर्गागंज, अभोली क्षेत्र में भी आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा के पूजन कार्यक्रम की धूम रही। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें