फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi : चोरी को बाइक को ठिकाने लगाने के फिराक में था शातिर, पुलिस ने बिछाया जाल, हुआ गिरफ्तार

Wed, 04 Dec 2024 07:09 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी तब हाथ लगी जब बाइक चोर गिरोह का सदस्य उनके हत्थे चढ़ा। पुलिस ने पकड़े गए शातिर के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया। बताते चलें कि पुलिस को सूचना मिली इस एक अपराधी नंदापुर तिनबरवां मार्ग से गुजरने वाला है पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया और इसे पकड़ लिया।
 
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर वाहन चोर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस को मंगलवार की रात में सफलता हाथ लगी। बाइक चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को तमंचा और कारतूस संग गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद किया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा। चककिशुनदासपुर तिनबरवां निवासी अक्कू कन्नौजिया ने 30 नवंबर 2024 को कोतवाली में सूचना दिया कि उसके घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू किया।

विज्ञापन


मंगलवार की रात में पुलिस टीम नंदापुर तिनबरवां मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान वाहन चोर माया शंकर शर्मा निवासी गजधरा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि तिनबरवां से उसने ही बाइक चुराई थी। अब उसे बेचने की तैयारी में लगा था, लेकिन पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक अवधेश सिंह, हेड कांस्टेबल संजय गुप्ता, मंगरू यादव, अमृतांशु गौतम आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें