ज्ञानपुर। गोपीगंज नगर के खड़हट्टी मोहाल निवासी लल्लूराम ने मंगलवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। पत्रक में आरोप लगाया कि 25 दिन पूर्व मोहल्ले के कुछ लोगों से विवाद हो गया। उसे मारपीट कर घायल कर दिया गया। उसके अगले दिन ही उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया गया। शिकायत के बाद भी पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। विपक्षी उसके परिवार को फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी देते हैं। संवाद